मेरठ।
पल्लवपुरम फेज दो स्थित उदयपार्क कालोनी में अंतराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाया गया।
इस दौरान कालोनी के पार्क में कालोनिवासियों ने योग कर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया। योग कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
कालोनी के अध्यक्ष धीरेंद्र सोम ने बताया कि कालोनीवासियों के साथ मिलकर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इस कार्यक्रम में सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भी योग कार्यक्रम में अपना उत्साह दिखाया।
इस दौरान सभी ने योग कर यह संदेश देने का प्रयास किया कि योग से ही शरीर को स्वस्थ्य रखकर लंबी उम्र पायी जा सकती है।
अध्यक्ष ने कहा कि योग केवल एक दिन नहीं हमें प्रत्येक दिन नियमित रूप से करना चाहिए, तभी इसका पूरा लाभ हम पा सकेंगे।