पुलिस परिवार की महिलाओं तथा बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्यौहार




नवीन चौहान.
जनपद उधमसिंहनगर में उपवा अध्यक्षा डॉ. अलकनंदा अशोक के निर्देशन के तहत ’पुलिस परिवार की महिलाओं/बच्चों के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा हैं। इसी क्रम में डॉ मंजुनाथ टिसि के निर्देशानुसार पुलिस लाइन रुद्रपुर में पुलिस परिवार की महिलाओं/ बच्चों के लिए तीज के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

तीज के उपलक्ष्य में महिलाओं तथा बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों जैसे रैंप वॉक, डांस, फैंसी ड्रैस आदि में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के साथ साथ सभी उपस्थित महिलाओं को मेहंदी भी लगवाई गई। सभी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन हेतु उपवा जिलाध्यक्षा नंदिता मंजुनाथ टिसि द्वारा पुरुस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों भूमिका, नीमा, रेखा जोशी, पूनम पाठक, लता, चेतना रिया गोस्वामी, प्रिया ग्रुप, आशा व वंशिका ग्रुप द्वारा प्रतिभाग किया गया। तीज कार्यक्रम में आशा बिष्ट ने प्रथम स्थान व सोनी साह व पूनम पाठक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 45 वर्ष से अधिक में रेखा जोशी ने प्रथम नीमा पालीवाल ने दूसरा व आशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में माननीय जिला जज उधमसिंहनगर की धर्मपत्नी नीमा खीमाल, उपवा जिलाध्यक्षा नंदिता मंजुनाथ टिसि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनीता चुफाल रतूड़ी, एडीएम प्रथम की धर्मपत्नी नीलम मिश्रा, एडीएम द्वितीय की धर्मपत्नी निर्मेश भारद्वाज, एसपी सिटी रूद्रपुर की धर्मपत्नी रितु कत्याल, एसपी सिटी काशीपुर की धर्मपत्नी मधु, एसपी ट्रैफिक /क्राइम नैनीताल की धर्मपत्नी विनीता चंद्र प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन रुद्रपुर की धर्मपत्नी ममता भट्ट, नीता उपाध्याय, महिला कांस्टेबल शांति महिला, कांस्टेबल नीमा, महिला हैड कॉन्स्टेबल नमृता, महिला कॉन्स्टेबल संगीता, पुलिस परिवार भाग्यश्री, लता व अन्य पुलिस परिवार की महिलाएं मौजूद रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *