उत्तराखंड की सबसे हॉट खबर: मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत यहां से लड़ेंगे चुनाव, अब इंतजार चुनाव आयोग की घोषणा का




नवीन चौहान
उत्तराखंड के सूबे की सियासत में सबसे हॉट खबर मुख्यमंत्री ​तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने की है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक खलबली मची हुई है। मुख्यमंत्री बदलने को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही है। लेकिन उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित भाजपा की चिंतन बैठक के बाद तमाम अटकलों पर विराम लग जायेगा। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के चुनाव लड़ने का ऐलान भी इस चिंतन बैठक के बाद हो जाएगा।
घोषणा होने के साथ ही टीम तीरथ मोर्चा संभाल लेगी। भाजपा संगठन अपने मुखिया को चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कराने के लिए जनसंपर्क अभियान में भी जुट जायेगा। माना जा रहा है कि गंगोत्री विधानसभा सीट से तीरथ सिंह रावत के चुनावी ताल ठोंकने की संभावनाएं प्रबल है। हालांकि यमकेश्वर सीट भी उनके लिए जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
हालांकि चर्चा ये भी है कि अभी चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव को लेकर कोई घोषणा नहीं की जा रही है। जिससे अभी चुनाव टलते नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि चुनाव आयोग इस बात को भी देख रहा है कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चुनाव कराने की प्लानिंग तय कर रहा है।
फिलहाल यह सब बातें तो कयास भर है। भाजपा की चिंतन बैठक के बाद या फिर एक दो दिनों के भीतर ही औपचारिक घोषणा होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गंगोत्री में जनता के बीच जनसंपर्क अभियान शुरू भी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर चिंतन बैठक में साल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने को लेकर चिंतन— मंथन किया गया है। भाजपा सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में तमाम उपलब्धियों को जनता के बीच तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की जा रही है। वही दूसरी ओर मिशन 2022 में 60 प्लस का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। रामनगर के
ढिकुली स्थित कोसी व्यू रिवर में आयोजित चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सह प्रभारी रेखा वर्मा व संगठन महामंत्री अजेय समेत तमाम मंत्री मौजूद है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी व सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, सांसद राज लक्ष्मी शाह, अजय टम्टा, अजय भट्ट, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, राज्य सभा सदस्य अनिल बलूनी, नरेश बंसल, पूर्व सांसद बलराज पासी, कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, अरविंद पांडेय, सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री यतिश्वरानंद, रेखा आर्य, ध



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *