देश के पांच सबसे प्रदूषित शहरों में यूपी का बागपत पहले नंबर पर




नवीन चौहान
वहां में फैल रहे प्रदूषण की वजह से हवा दूषित होती जा रही है। सोमवार को देश के सबसे अधिक प्रदूषित शहरों में यूपी के बागपत का पहला नंबर रहा। यहां वायु प्रदूषण की मात्रा 333 एक्यूआई रही।

इसके अलावा दूसरे स्थान पर हरियाणा जिले का पानीपत शहर रहा। पानीपत का एक्यूआई 329 रहा। तीसरे नंबर पर हरियाणा का ही कुरूक्षेत्र शहर रहा। कुरूक्षेत्र का एक्यूआई 315 दर्ज किया गया। चौथे नंबर पर यूपी का गाजियाबाद जिला रहा, जिसका एक्यूआई 302 रहा। पांचवें नंबर पर यूपी का बुलंदशहर रहा यहां का एक्यूआई 299 दर्ज किया गया। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण भी सामान्य से अधिक दर्ज् किया गया। मेरठ जिले का एक्यूआई 257 दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के देहरादून जिले का एक्यूआई सबसे अधिक रहा। देहरादून का एक्यूआई 228 रहा। यह भी सामान्य से दोगुना अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय किसान खेतों में पराली जला रहे हैं, जिस कारण वायु प्रदूषण की मात्रा बढ़ रही है। किसानों को जागरूक किया जा रहा है कि वह खेतों में पराली न जलाए।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *