उधमसिंहनगर पुलिस ने 20 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
उधमसिंह नगर की एसओजी और थाना गदरपुर पुलिस की टीम ने 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पंजाब से की गई है। आरोपी काफी दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने की घटना में भी शामिल था। उस पर डेढ दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर के द्वारा अपराध पर नियंत्रण हेतु प्राथमिकता के आधार पर जनपद के समस्त थाना पुलिस एवं एस० ओ० जी० टीम को ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं सक्रिय अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन में एस० ओ०जी० प्रभारी कमलेश भट्ट के नेतृत्व में वांछित एवं ईनामी अभियुक्त गुरबाज सिंह उर्फ माडु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कलकत्ती थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर की गिरफ्तारी हेतु एस० ओ०जी० एवं थानों की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

उक्त टीम द्वारा दिनांक 19/07/2022 को थाना गदरपुर के FIR No. 66/21, 67/21, 69/21. 70/ 21 अन्तर्गत धारा 379/411 भादवि व थाना केलाखेड़ा के FIR NO. 29/21. 30/21 अन्तर्गत धारा 379/411 भादवि व थाना नानकमत्ता के FIR NO. 55/21 धारा 186/353/212/504/506 भादवि के वांछित एवं व 20 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त गुरबाज सिंह उर्फ माडु पुत्र प्रीतम सिंह निवासी कलकत्ती थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर पंचायती बस्ती को जाने वाली सड़क थाना सिटी जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब से गिरफ्तार से किया गया।

अभि0 गुरबाज सिंह उर्फ मांडु उपरोक्त द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए गयी हुई संयुक्त पुलिस टीम पर दिनांक 24/03/2021 की ग्राम बिचुवा थाना नानकमत्ता में फायरिंग की गयी थी और वही तमंचा अपने घर कलकत्ती थाना गदरपुर के किचन की छत के नीचे छुपा कर रखा था जो आज इसके द्वारा पुलिस टीम को बरामद कराया गया। जिस आधार पर अभियुक्त गुरबाज सिंह उर्फ माडु के विरुद्ध थाना गदरपुर में FIR NO. 137/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभि0 गुरबाज सिंह उर्फ माडु उपरोक्त द्वारा बचपन से ही अपराधिक कार्यों में लिप्त होना तथा पुलिस पर फायरिंग की घटना के बाद अपनी बहिन सीमा के घर जिन्द हरियाणा चला गया वहां विवाद होने पर फिर मैं अपनी दूसरी बहिन सिमरन के घर पंचायती बस्ती थाना सिटी जलालाबाद जिला फाजिल्का पंजाब में रहने की बात कबूली। अभियुक्त को मा० न्यायालय रुद्रपुर में पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *