विजय सक्सेना.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रचलित अभियान के क्रम में थाना दिनेशपुर पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों को नाजायज चाकूओं के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्तगण सूरज सरकार पुत्र जीवन लाल निवासी दुर्गापुर नं0-01 बुक्सौरा थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 25 वर्ष व अभियुक्त बादल चन्द पुत्र रमेश चन्द निवासी चण्डीपुर गोकुलधाम थाना दिनेशपुर जनपद उधम सिंह नगर उम्र 20 वर्ष को विजय नगर तिराहे से 01 – 01 अदद नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुकदमा एफ आई आर नम्बर- 20/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट बनाम सूरज सरकार आदि उपरोक्त पंजीकृत किया गया है।