स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के रंग में रंगी उदयपार्क कालोनी




मेरठ।
कुछ नया करने की इच्छा शक्ति और मौका देश की आनबान शान का यानि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ का हो तो कोई काम मुश्किल नहीं होता। यह कर दिखाया उदयपार्क कालोनी के अध्यक्ष धीरेंद्र सोम द्वारा। उन्होंने कालोनी के लोगों के सहयोग से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपार्क कालोनी को तिरंगे झंडों से पाट दिया। यही नहीं कालोनी के मुख्य द्वार पर न केवल रंगीन रोशनी की व्यवस्था करायी बल्कि तिरंगे झंडों से कालोनी के मुख्य द्वार को भी सजा दिया।

कालोनी के लोगों के साथ मिलकर अध्यक्ष धीरेंद्र सोम ने स्वयं अपने हाथों से तिरंगे झंडों को मुख्य द्वार पर बांटा। कालोनी के मुख्य द्वार पर की गई सुदंर रंगीन रोशनी की व्यवस्था को देखकर आसपास की कालोनी के लोग भी यहां पहुंचे और अपने आपको सेल्फी लेने से नहीं रोक सके। कालोनी के लोगों का कहना है कि क्षेत्र की किसी कालोनी में इस तरह ​की व्यवस्था शायद ही देखने को मिले।

कालोनी में मुख्य द्वार पर सुबह 8 बजे तिरंगा झंडा फहराने का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें कालोनी के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *