विजय सक्सेना.
थाना सितारगंज पुलिस ने मोबाइल फोन छीनकर भागने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से छीने गए मोबाइल बरामद हुए हैं। इनमें से एक नाबालिक बताया गया है।
पुलि के मुताबिक 3-12-2022 को कुंवर सेन पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम संडा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी उकरौली थाना सितारगंज द्वारा दाखिला तहरीर बाबत अज्ञात बाइक सवारों द्वारा वादी का मोबाइल फोन रेडमीनोट 11 को छीन कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर एफ आई आर नंबर 471/2022 धारा 356 /379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
थाना क्षेत्र में झपट्टामारी की घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सितारगंज द्वारा घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
दिनांक 04/12/ 2022 को शक्ति फार्म रोड पर मुखबिर की सूचना में मुकदमा उपरोक्त में शामिल अभियुक्त आकाश मंडल पुत्र संजय मंडल निवासी गुरुग्राम नंबर दो थाना सितारगंज जनपद उधम सिंह नगर उम्र 22 वर्ष व एक अन्य विधि विरोधी किशोर को शक्तिफार्म पुल के पास गिरफ्तार किया गया। तथा उनकी निशादेही पर अभियुक्त आकाश के घर से छीने गए मोबाइल बरामद किये गये।