क्वांटम कॉलेज के पास फायरिंग करने वाले 2 अभियुक्त दबोचे




योगेश शर्मा.
थाना भगवानपुर पुलिस ने क्वांटम कॉलेज के पास फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पुलिस ने एक तमंचा और एक स्टील की रॉड बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 21.11.2022 को थाना भगवानपुर को सूचना प्राप्त हुई कि भगवानपुर टोल प्लाजा के पास छात्रों के दो गुटों के बीच झगडा हुआ था, वह लड़के अभी क्वाण्टम कॉलेज के सामने झगड़ने वाले है उनके पास अवैध अस्लहे व अन्य घातक हथियार भी है।

जिस सूचना पर भगवानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे तो कवाण्टम काँलेज के सामने सड़क पर कुछ लडके आपस में मारपीट कर रहे है और एक दूसरे पर जान से मारने की नियत से हाथ में लिये हथियारों से मारपीट व तमंचों से फायर कर रहे हैं।

जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस द्वारा अभियुक्तगण हर्ष चौहान निवासी ग्राम पथरवा थाना बेहट सहारनपुर उ0प्र0 हाल छुटमलपुर उ0प्र0, ऋषि परिहार निवासी कंजा बाग चौराहा थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर को एक अदद तंमचा 315 बोर व एक खोखा कारतूस 315 बोर, एक स्टील का रॉड़ व 01 कार, 01 बुलेट, एक मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर प्लस के साथ पकड़ा गया। जिसके आधार पर थाना भगवानपुर पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 लोकपाल परमार थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट थाना भगवानपुर
4- उ0नि0 जयवीर सिंह थाना भगवानपुर
5- उ0नि0 नवीन चौहान थाना भगवानपुर
6- का0 चालक लाल सिंह थाना भगवानपुर
7- का0 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
8- का0 गीतम सिंह थाना भगवानपुर
9- का0 शूरवीर चौहान थाना भगवानपुर
10- का0 भान सिंह चौहान थाना भगवानपुर
11- का0 हरदयाल पंवार थाना भगवानपुर
12- का0 राजेन्द्र सिंह थाना भगवानपुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *