सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि




मेरठ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनायी गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। स्वर्गीय बिशन सिंह ठाकुर के निवास पर जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर संजीव राघव पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने की तथा संचालन समाज सेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला ने अपने संबोधन में कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कहा कि जाति धर्म के नाम पर किसी का शोषण नहीं होना चाहिए। सभी के अंदर सबसे पहले राष्ट्रभक्ति होनी चाहिए। इस दौरान भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, कपिल चौहान, सचिन उपाध्याय, मनोज सैनी, राजू, कपिल उपाध्याय, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *