शान्ति भंग के आरोप में तीन अभियुक्त गिरफ्तार




नवीन चौहान.
हरिद्वार जनपद की भगवानपुर पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार दिनांक 30.05.2022 को देर रात्रि थाना भगवानपुर को सूचना प्राप्त हुई कि गैस प्लांट भगवानपुर के पास दो पक्ष आपस में लड़ाई झगड़ा व मारपीट पर उतारू है। जिसकी सूचना तत्काल प्रभारी निरीक्षक को दी गयी।

प्रभारी निरीक्षक द्वारा रात्रि अधिकारी उ0नि0 प्रवीण बिष्ट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। उ0नि0 प्रवीण बिष्ट मय हमराहीयान के तत्काल मौके पर पहुंचे जहां पर अंकित पुत्र प्रमोद नि0 गैस प्लांट भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष, अभिषेक पुत्र प्रमोद नि0 गैस प्लांट भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष, सन्दीप पुत्र दिलोचन नि0 गैस प्लांट भगवानपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष उपरोक्त व्यक्ति अंकुश कुमार की माता के साथ लड़ाई झगड़ा व मारपीट पर आमदा थे।

मौके पर अंकित उपरोक्त को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु नहीं माने और उग्र होने लगे, शांति व्यवस्था बनाये रखने व किसी अप्रिय घटना घटित होने के अंदेशे से अन्य कोई चारा न देख अभि0गण अंकित आदि उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि यदि अभि0गणों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो अवश्य कोई संज्ञेय अपराध कारित कर सकते थे। अभि0गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- उ0नि0 प्रवीण बिष्ट (हल्का प्रभारी पुहाना) थाना भगवानपुर
2- का0 487 सचिन कुमार थाना भगवानपुर
3- का0 1561 राहुल चौहान थाना भगवानपुर
4- हो0गा0 4289 उदयपाल थाना भगवानपुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *