डॉ रमेश पोखरियाल “निशंक” को मानद उपाधि से सम्मानित करेगा ये अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय




नवीन चौहान.
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय मानद डी लिट की उपाधि से सम्मानित करेगा।

प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद डॉक्टर योगेंद्र नाथ शर्मा “अरुण” एवं पूर्व उपनिदेशक आयकर, साहित्य सर्जक और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से संबद्ध डॉक्टर मुनेंद्र सकलानी के द्वारा बताया गया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड, वर्तमान सांसद हरिद्वार एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के प्रख्यात साहित्यकार डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का नाम महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के द्वारा मानद डी. लिट उपाधि के लिए संस्तुत हुआ है। उन्हें आगामी 8 जनवरी को दीक्षांत समारोह में विभूषित किया जाएगा। इस उपाधि से उत्तराखंड में पहली बार किसी व्यक्ति को विभूषित किया जा रहा है।

यही नहीं शिक्षाविद डॉ अरुणजी ने वार्ता में अवगत कराया कि पिछले 34 रविवारों से लगातार हर रविवार को 1 घंटे नियमित डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की साहित्य साधना पर चर्चा की जाती रही है। जिसमें एक अध्यक्ष, संरक्षक, संचालक, मुख्य वक्ता एवं वक्ता के रूप में संगोष्ठी होती रही है और इसका परिणाम यह निकला कि इसके लिए भी गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड में डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की साहित्य लेखन पर पहली बार इस तरह की चर्चा का होना भी स्वीकार किया गया।

कहा कि निश्चित यह उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। डॉ रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा अनवरत साहित्य सृजना से देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन किया गया है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। उनके गुरुओं, मार्गदर्शकों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का भी बहुत-बहुत आभार। आशा करते हैं कि वह राजनीति और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ साहित्य साधना में इसी तरह से सक्रिय बने रहेंगे और अपने देश तथा प्रदेश का नाम सदा उज्जवल करते रहेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *