एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्र की चाकुओं से गोदकर हत्या




नवीन चौहान.
बीटेक मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस मामले में दो छात्रों को पकड़ा गया है।

मृतक छात्र का नाम निखिल बताया जा रहा है जो कि बागपत जिले के शिकोहपुर का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार बागपत के शिकोहपुर निवासी निखिल चौधरी (23) मेरठ में MIET कॉलेज में B.Tech मैकेनिकल में सेकेंड ईयर का छात्र था। निखिल हॉस्टल में रहकर ही पढ़ाई कर रहा था। निखिल का इसी कॉलेज में पढ़ने वाले प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक से किसी बात को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ।

बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच गुटबाजी में वर्चस्व को लेकर मंगलवार को भी उनके बीच कहासुनी हुई। बुधवार को कॉलेज में निखिल क्लास में था। तभी वहां आरोपी अभिषेक अपने साथियों के साथ पहुंचा।

निखिल ने जैसे ही अभिषेक को क्लास रूम में आता देखा वह बाहर की ओर भाग लिया। इसी दौरान चार–पांच युवकों ने निखिल को पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान निखिल पर चाकू से वार किये गए।

घायल निखिल को उसके साथी छात्र सुभारती अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद कॉलेज सिक्योरिटी गार्ड ने दो छात्रों को ​पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की। परिजन भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *