SSP डॉ मंजूनाथ टीसी ने तिरंगा बाइक रैली में हिस्सा लेकर बढ़ाया उत्साह




विजय सक्सेना.
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने भी प्रतिभाग किया। रैली में स्वयं शामिल होकर उन्होंने पुलिस कर्मियों का उत्साह बढ़ाया।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए भारत सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13.08.2022 से 15.08.2022 तक हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। इस अभियान के तहत देश के 25 करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज दिनांक 13/08/2022 को जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा मुख्यालय रुद्रपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा पुलिस कार्यालय से होते हुए। जिलाधिकारी कार्यालय व उसके बाद मेन रोड रुद्रपुर से होते हुए डीडी चौक गए व गांधी पार्क में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में जिलाधिकारी उधमसिंहनगर, एसएसपी उधमसिंहनगर, एसपी सिटी रुद्रपुर, एडीएम, एसपी क्राइम व जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। तिरंगा यात्रा समापन होने के उपरांत एसएसपी महोदय द्वारा एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चों को जलपान वितरित किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *