SSP डॉ मंजूनाथ टीसी ने कसा नशे के सौदागारों पर शिकंजा, एक साल में 5 करोड़ से अधिक के ड्रग किये बरामद




नवीन चौहान.
उधमसिंह नगर पुलिस ने एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में नशे के सौदागर और माफियाओं पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने 1 जनवरी 2022 से अब तक 5 करोड़ से अधिक प्रतिबंधित ड्रग बरामद कर 320 अभियुक्तों पर कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक बीते गत वर्षों के मुकाबले इस साल उधमसिंह नगर जनपद में एनडीपीएस अधिनियम कार्यवाही में विस्फोटक सुधार हुआ है। जनपद उधम सिंह नगर के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में की गई एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत बंपर कार्यवाही की गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने जनपद में कुल 205 अभियोगाें में 320 अभियुक्तों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की है। जो सामग्री बरामद की गई है उसकी अनुमानित कीमत लगभग पांच करोड़ तीस हजार आठ सौ पैंसठ रुपए बतायी गई है।

एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने जनपद में नियुक्त सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को नशे के विरुद्ध स्वयं मोर्चा लेने के लिए निर्देशित किया है, यह कार्रवाई उसी के परिणाम स्वरूप सामने आयी है।

इस साल बरामद की गई सामग्री का विवरण
चरस -24.639 किलोग्राम
स्मैक- 2.995 किलोग्राम
डोडा -14.42 किलोग्राम
नशीली गोलियां -6850
नशीले कैप्सूल -30720
गांजा- 243.533 किलोग्राम
हीरोइन -1.03 ग्राम
अफीम- 9.316 किलोग्राम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *