धूम सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया हुनर




नवीन चौहान.
धूम सिंह मैमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर,
ज्वालापुर में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

जमालपुर के हरिद्वार क्रिकेट क्लब मैदान में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक क्षेत्रपाल सिंह चौहान, निदेशक मुकुल चौहान व प्रधानाचार्या साधना भाटिया ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। अपने संबोधन में प्रबंधक क्षेत्रपाल सिंह चौहान ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का एक अभिन्न अंग है, जो व्यक्तिव और चारित्रिक विकास में सहायक होता है। इस दौरान हवा में गुब्बारे उड़ाए गए जो सभी प्रतिभागियों की आशा एवं ऊर्जा का प्रतीक थे। इस दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने परेड मार्च की।

समूह-1 में 50 मीटर बालक में देवेश कुमार और बालिका वर्ग में राधिका ने प्रथम स्थान पाया। 100 मीटर बालक में शौर्य चौहान और बालिका में राधिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में प्रियांक और ​तनिष्का ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समूह-2 में 100 मीटर बालक वर्ग में राघव कुमार और बालिका वर्ग में जाहन्वी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में आदित्य राणा और जान्हवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अंश मिश्रा और गरिमा सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॅट पुट बालक वर्ग में ध्रुव और बालिका वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समूह-3 में 100 मीटर में अवनीश कुमार सिंह और वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में रोहित मिश्रा और खुशी नेगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीट में शुभ सैनी और अलीशा ने अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॅट पुट में शुभम सैनी औ गीता दाबू ने पहला स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में वंश चौहान और वंशिका ने पहला स्थान प्राप्त किया।

समूह-4 में 100 मीटर में बॉबी कुमार और तान्या शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में मनीष कुमार और तान्या शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में अभिषेक कुमार और साक्षी नेगी ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॅट पुट में प्रियांशु सिंह और प्रियांशी शर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद में बॉबी कुमार और ब्यूटी यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

खेलकूद के इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों और अन्य आगंतुको का आभार व्यक्त किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *