शिव भक्त कांवडियों को टोल प्लाजा पर बांटा ठंडा शरबत




मेरठ। हरिद्वार से जल (कांवड़) लेकर आ रहे शिव भक्तों को टोल प्लाजा पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोचा के उपाध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में दूध से बना ठंडा शरबत बांटा गया।

शिव भक्तों की सेवा की दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक सभी शिवभक्त कांवरियों को ठंडाई पिलाई गई। जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांवडियों की सेवा की। इस दौरान टोल प्लाजा क​र्मचारियों ने भी उत्साह के साथ शिव भक्तों की सेवा की।

इस दौरान जय जैन, अजीत विहान, संदीप विहान, अश्वनी चौधरी, मनोज तेवतिया, नीरज डागर, नीटू चौधरी, प्रवीण चौधरी, सेंसर दौराला, वीर मोहन, सोनू, अरुण, शेरू, बबलू, अनिल, विक्रांत विहान, अजय शर्मा आदि सभी का विशेष योगदान रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *