कंपनी के खातों से लाखों का गबन करने वाला वरिष्ठ लेखाकार गिरफ्तार




योगेश शर्मा.
कंपनी में रहते हुए अपने पद का दुरूप्रयोग कर कंपनी के खातों से हेराफेरी कर लाखों का गबन करने वाले आरोपी लेखाकार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कंपनी की ओर से शिकायत दर्ज करायी गई थी। यह गिरफ्तारी भगवानपुर पुलिस ने की है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक- 19.05.2022 को वादी एच.एस. बिष्ट कारखाना प्रबन्धक मैसर्स तिरूपति स्ट्रक्चरल्स लिमिटेड लकेश्वरी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार द्वारा तहरीर दी गयी कि पंचदेव दुबे पुत्र शिव मंदिर दुबे आयु 56 वर्ष निवासी शिवपुरम, पनियाला रोड, रुड़की, नवंबर 2008 से हमारी रुड़की इकाई वरिष्ठ लेखाकार रूप में कार्यरत हैं। उन्हें हमारे प्रबंधन द्वारा सेवा के दौरान विभिन्न कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया गया था, जिसका कर्तव्य रोकड बही खाता बही आदि सहित खाते की पुस्तकों का रखरखाव करना, मेसर्स तिरुपति स्ट्रक्चरल्स लिमिटेड की रुड़की इकाई से संबंधित खर्चों के भुगतान के लिए भौतिक नकदी बनाए रखना, उक्त शिकायतकर्ता कंपनी की ओर से बैंक से नकद आहरण करना, अप्रत्यक्ष करों से संबंधित मामलों को संभालने के लिए लेखा विभाग का पर्यवेक्षण करना, नकद खाते का पूरा काम संभालना, वाउचर आदि तैयार करना की जिम्मेदारी सोंपी गयी थी।

दिनांक-24.02.2022 को अमित गोयल (महाप्रबन्धक) ने हमारी कंपनी की रूडकी इकाई का दौरा किया और पिछले तीन वर्षाे की अवधि के लिए हमारी कंपनी के रिकार्ड और खातो का लेखा जोखा किया और साथ ही भौतिक रूप से सत्यापित नकदी जिसे पंचदेव दुबे द्वारा संभाला गया था तब यह स्थानान्तरित हुआ। उसे खाते की किताबों, भुगतान रजिस्टर और रोकड वहीं से पता चलता है कि कंपनी के खाते की किताबों में 739921/- (लगभग) की नकदी की कमी पायी गयी है। अमित गोयल (महाप्रबन्धक) पूरी छानबीन करने पर पंचदेव दुबे पुत्र शिव मंदिर दुबे निवासी पनियाला रोड रूडकी द्वारा कम्पनी में नियुक्ति के दौरान कम्पनी के विश्वास का उल्लंघन कर वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत रहते हुए अपने पद का दुरूपयोग करते हुए निजी इस्तेमाल के लिए बेईमानी से और धोखाधड़ी से हमारी कंपनी के खातो में हेराफेरी कर लगभग 40,06,937/- रू0 (चालीस लाख छह हजार नौ सौ सैतीस मात्र) का कम्पनी के साथ आपराधिक न्यासभंग करने के सम्बन्ध में दी गयी।

जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 418/22 धारा 408 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। जिसकी सूचना उच्चाधिकारी गणों को दी गयी। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मंगलौर के कुशल प्रयवेषण व प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग में नामजद अभियुक्त के सम्बनन्ध में बैंक डिटेल, गवाहों के बयान एवं दस्तावेजो का अवलोकन करने एवं संकलित साक्ष्यांे से पता चला कि पंचदेव दुबे अभी अपने घर शिवपुरम पनियाला रुडकी हरिद्वार पर आया हुआ है जो कई जाने की फिराक में है।

परिणाम स्वरूप पुलिस टीम द्वारा वांछित अभि0 पंचदेव दुबे निवासी शिवपुरम पनियाला रोड रूडकी जनपद हरिद्वार को उसके जुर्म अन्तर्गत धारा 408/420/467/468 भा0द0वि0 के तहत ग्राम शिवपुरम पनियाला रोड़ रूड़की से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। अभि0 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- अमरजीत सिंह (प्रभारी निरीक्षक) थाना भगवानपुर
2- उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर
3- उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर
4- म0उ0नि0 अंजना चौहान थाना भगवानपुर
5- का0 460 विनोद कुमार थाना भगवानपुर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *