मेरठ।
यूपी में आज से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों को खोल दिया गया है। सभी स्कूलों में दो शिफ्टों में क्लास चलेंगी। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मद्देनजर गाइडलाइन तैयार की गई है। सभी स्कूलों को इसी गाइड लाइन का पालन करना होगा।
सरकार द्वारा इस संबंध में पहले भी दिशा निर्देश जारी कर दिये थे। बच्चों की पढ़ाई दो शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट 8 से 11 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे शुरू होगी।
स्कूल खुलने से करीब 18 महीने बाद छोटे बच्चे स्कूल जाएंगे। इसके पहले मार्च 2020 में बच्चों का स्कूल खुला था। लेकिन मार्च 2020 के अंतिम सप्ताह में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया था, जिसके बाद सभी स्कूल बंद कर दिये गए थे।