बुलडोजर में सवार होकर केंद्रीय मंत्री ने की कांवडियों पर पुष्प वर्षा




मेरठ। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने हरिद्वार से कांवड लेकर आ रहे कांवडियों का जोरदार स्वागत किया। एनएच 58 पर सिवाया स्थित वैस्टर्न यूपी टोल प्लाजा पर उन्होंने कावंडियों पर बुलडोजर में सवार होकर पुष्प वर्षा की। इस दौरान उन्होंने कांवडियों से उनका हाल भी पूछा, उन्होंने फल वितरण भी किया।

डॉ संजीव बालियान ने कहा कि सरकार कांवडियों की इस ऐतिहासिक सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं कि कांवडियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। जगह जगह स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। इस बार कांवडियों की संख्या अधिक होने की वजह से खास इंतजाम सुरक्षा को लेकर किये गए हैं।

सिवाया टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर बुलडोजर पर खड़े होकर हाइवे सेे गुजर रहे शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने टोल प्लाजा पर बुलडोजर पर खड़े होकर हाइवे से गुजर रहे शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इसके बाद शिवभक्तों को फल वितरित किए गए।

इस दौरान शिवभक्तों ने टोल प्लाजा पर ‌शिव के भजनों पर जमकर नृत्य किया। इस मौके पर सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल, भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र सिंह, मदन पाल सिंह, दीपक विहान,निरंकार चौधरी, अश्वनी चौधरी,रवि पुनिया कर्मवीर पहलवान, अमित गुप्ता, कपिल चौधरी, नीरज डागर आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *