इंडियन आयल की पाइप लाइन में कट लगाकर तेल चोरी करने वाला इनामी बदमाश गिरफ्तार




नवीन चौहान.
थाना भगवानपुर पुलिस ने इंडियन आयल की भूमिगत पाइप लाइन में कट लगाकर तेल चोरी करने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रूपये के इनामी अभियुक्त विनित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस 9 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार नितिन पाइप लाइन में कट लगाने का मास्टर माइंड है।

पुलिस के मुताबिक 25 जनवरी 2021 को अभय चौहान सहायक प्रबन्धक उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइंस, इंडियन ऑइल कार्परेशन लिमिटेड द्वारा भूमिगत पाइप लाइन में कट लगाकर तेल चोरी किये जाने का केस दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा इंडियन ऑयल कॉपरेशन लिमिटेड के भूमिगत कुरुक्षेत्र- रुडकी – नजीबाबाद पेट्रोलियम उत्पाद पाइपलाइन के चैनजः 94.940 KM ( ग्रामः चुडियाला मोहनपुर) (GPS. 29.9162484,77.7612298) में पैट्रोलियम पाइपलाइन में चोरी करने की बात कही गई थीं

तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने तेल चोरी करने वाले गिरोह के 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। इस मामले में एक अभियुक्त फरार चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी पर बाद में पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। फरार अभियुक्त को पाइप लाइन में कट लगाने का मास्टर माइंड बताया गया था।
पुलिस के मुताबिक दिनांक 14.12.2021 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम फकरेडा के पास अभि0 गण 1- शुभम कुमार पुत्र श्री ब्रहम्पाल सिंह निवासी ग्राम फकरेडा थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष 2- शहजाद पुत्र स्व0 शहीद नि0 नन्हेडा अन्नतपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार उम्र 29 वर्ष को चोरी के डीजल के केन के साथ गिरफ्तार किया गया।

बताया गया कि घटना का मास्टर माइंड चलती लाईन पर कट लगाने वाले मुख्य अभियुक्त विनित पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 ग्राम तेजलहेडा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 जो फरार चल रहा था उसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीम जुट गई। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी छत्तीसगढ़ भाग गया है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए वहां गई लेकिन वह वहां से भी फरार हो गया था। अब पुलिस ने उसे अभियुक्त के स्थाई पते ग्राम तेजलहेडा थाना छपार जिला मुजफ्फरनगर को तेजलहेडा पुलिया तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर उसके कब्जे से इण्डियन आयल की पाईपलाईन पर कट लगाकर पाईप लगाने के उपकरण बरामद किये गए। पूछताछ में उसने पाइप में कट लगाकर तेल चोरी करने की बात कबूल कर ली।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- SO पी0डी0 भट्ट थानाध्यक्ष थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
2- उ0नि0 जहांगीर अली (प्रभारी सीआईयू रुडकी)
3- उ0नि0 विपिन कुमार थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार हरिद्वार
4- उ0नि0 कर्मवीर सिंह थाना भगवानपुर जनपद
5- का0 अशोक (सीआईयू रुडकी)
6- का0 730 करन – थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
7- का0 800 गीतम सिह- थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
8- का0 955 सुधीर कुमार – थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
10- का0 चालक लाल सिंह- थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *