जिलाधिकारी सी रविशंकर से मिले विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधि, एक जून बाजार खोलने की मांग





गगन नामदेव
हरिद्वार के विभिन्न व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी सी रविशंकर से मुलाकात करने के बाद ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने अपना दर्द बयां किया और व्यापारियों की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया। ​
जिला व्यापार मंडल जिला हरिद्वार के नेतृत्व में जिला युवा व्यापार मंडल हरिद्वार,
शहर व्यापार मंडल हरिद्वार, शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर, शहर व्यापार मंडल कनखल के प्रतिनिधिगण ने विभिन्न व्यापारिक समस्याओं व एक जून 2021 से समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठान सशर्त खोलने की मांग करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया।
ज्ञापन मे व्यापार मंडल प्रतिनिधियों द्वारा निम्नलिखित मांगे रखी गयी।

  1. छ:माह के बिजली पानी के बिल माफ़ किये जाए।
  2. छ: माह के लिए गृहकर, जलकर माफ़ किये जाए।
  3. GST मे छूट दी जाए।
  4. बच्चों की स्कूल फीस 6 माह के लिए बिल्कुल माफ़ की जाए।
  5. बैंक की किश्तें माफ़ करने के लिए केंद्र को प्रशासन स्तर पर लिखा जाये।
  6. छ: माह के लिए गाडी का फिटनेस व रोड tax माफ़ किया जाए।
  7. सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 01/6/2021 से खुलवाये जाए
    वही दूसरी ओर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से व्यापारी वर्ग के हित स्वरूप लगातार वार्ता की जा रही है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और गंभीरता पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शासन से वार्ता कर व्यापारियों की बढ़ती जा रही परेशानियों से अवगत करा दिया जायेगा। आगामी 01 जून से व्यापारी वर्ग को जल्द से जल्द राहत प्रदान करने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा!
    प्रतिनिधि मंडल मे जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर विपिन गुप्ता,शहर महामंत्री ज्वालापुर विक्की तनेजा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश विरमानी,शहर अध्यक्ष कनखल विक्की शर्मा, शहर महामंत्री हरिद्वार राजीव पाराशर उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *