मेरठ।
राजपूत महिला महासभा पल्लवपुरम मेरठ ने हिंदू तीज त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाए। इन त्योहारों की एक दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान गीत संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
अग्रवाल मिष्ठान्न भण्डार पल्लवपुरम फेज 1 के हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कार्तिक मास का सुहागपर्व करवा चौथ, संतान पर्व और दीपपर्व का आयोजन अत्यंत धूमधाम से किया। मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलन हुआ। अनिता सिंह ने सभी का केसर तिलक लगा कर स्वागत किया। ततपश्चात सरला सिंह, आशा राणा, इला सिंह ने सुन्दर भजन प्रस्तुत किये।
रागिनी सिंह व मीना सिंह ने बिहारी भाषा में छट मैया का गीत प्रस्तुत किया। विमला पुण्डीर ने मुहब्बत भरी ग़ज़ल प्रस्तुत की। ततपश्चात अनुराधा, प्रेमलता, नीरज चौहान, आशा राणा, रागिनी सिंह, साधना शर्मा, कविता चौहान, अर्चना चौहान, मीना सिंह, आशा राणा, सरला सिंह ने जोरदार गीतों पर धमाकेदार डांस किया।
वर्तिका चौहान, अनिता सिंह, इला सिंह आदि ने भी गरबा डांस किया। केक काटकर जन्मदिन और वैवाहिक वर्ष गांठ भी मनाई गई। सभी को सुहाग के प्रतीक मांग टीका, बिंदिया व बिछुये उपहार में दिए गए। इस अवसर पर सुन्दर चाट व जलपान का आयोजन किया गया। अंत में सभी ने एक दूसरे को पर्व की बधाइयाँ व शुभकामनाएं प्रदान की।