रिकार्ड मतों से चुनाव जितेंगे पुष्कर सिंह धामी: त्रिवेन्द्र




नवीन चौहान.
हरिद्वार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा चंपावत विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी रिकार्ड मतों से चुनाव जितेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज में वरिष्ठ पत्रकार अर्जुन सिंह की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहाकि चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में कांग्रेस ने चुनाव से पूर्व ही आत्म समर्पण कर दिया है। कहा कि प्रत्याशी चयन में ही कांग्रेस को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर भी सवाल किया और कहा कि स्टार प्रचारकों की सूची में फेरबदल करना कांग्रेस की हार को दर्शा रहा है। उन्होंने कहाकि कांग्रेस चुनाव जीतने की स्थिति में ही नहीं है। सीएम धामी बम्पर वाटों से उपचुनाव जितेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि पार्टी यदि उन्हें आदेश देगी तो वे चंपावत चुनाव में प्रचार करने अवश्य जाएंगे।

इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शांतिकुंज में प्रवास कर रहे वरिष्ठ संघ प्रचारक मदन दास देवी से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मदन दास देवी के साथ अपने पुराने संस्मरणों को भी याद किया तथा खुशी व्यक्त की।

इसके अतिरिक्त त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शंतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव प्रण्डया व शैलदीदी से भी मुलाकात की और शांतिकुंज संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान बार कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष पृथ्वी सिंह चौहान व निजी सहायक अभय सिंह भी मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *