प्राॅपर्टी डीलर ने शिवडेल के प्रबंधक महाराज को लगाया 65 लाख का चूना, डीजीपी से लगाई गुहार




नवीन चौहान
हरिद्वार के जगजीतपुर क्षेत्र के एक प्राॅपर्टी डीलर ने शिवडेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक स्वामी शरद पुरी को 65 लाख का चूना लगा दिया। प्राॅपर्टी डीलर ने करीब एक करोड़ की भूमि का सौदा किया था। महाराज ने 65 लाख रूपये दे दिए, लेकिन नियत समय पर तो क्या कई वादों के बावजूद प्राॅपर्टी डीलर ने रजिस्ट्री नहीं की। महाराज को पुलिस की शरण लेनी पड़ी है।
कनखल थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि शिवडेल पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के संचालक स्वामी शरद पुरी महाराज ने प्राॅपर्टी डीलर पुत्र रतन सिंह निवासी जगजीतपुर से 27 दिसंबर- 2017 को करीब तीन बीघा भूमि का सौदा 94 लाख 87 हजार 500 रूपये में तय किया था। सौदे के मुताबिक अग्रिम पेशगी के तौर पर 25 लाख रूपये अदा किए और रजिस्ट्री की तारीख 30 जुलाई-2019 को होनी तय की गई थी। अरविंद कुमार ने इस दौरान बीच में इस भूमि के सौदे में 40 लाख रूपये चैक से प्राप्त कर लिए। कुल मिलाकर 65 लाख रूपये का भुगतान जार हो गया और शेष रकम रजिस्ट्री के दिन देनी तय हुई। 30 जुलाई-2019 को अनुबंध के मुताबिक वे रजिस्ट्री कार्यालय गए, लेकिन अरविंद कुमार तहसील में नहीं पहुंचा। फोन किया तो वह टालमटोल करने लगा। पीड़ित स्वामी शरदपुरी महाराज ने कई महीने तक फोन किए, लेकिन उसने ने तो रजिस्ट्री की और न ही रूपये वापिस किए। जब पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस की शरण ली। मामले में स्वामी शरद पुरी महाराज के प्रतिनिधि के तौर पर मुकेश त्यागी पुत्र महेंद्र सिंह त्यागी निवासी ग्राम कुतुबपुर जिला मुजफफरनगर यूपी ने कनखल थाना में तहरीर दी। मामले में कनखल थाना पुलिस ने आरोपी प्राॅपर्टी डीलर अरविंद कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में डीजीपी से गुहार लगाई गई थी। उनके हस्तक्षेप पर मुकदमा दर्ज हुआ।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *