नवीन चौहान.
सिडकुल थाना पुलिस ने दो लैपटॉप चोरी के मामले में वांछित चल रही एक महिला को यूपी के लखीमपुरखीरी से गिरफ्तार किया है। महिला के पास से चोरी हुए दोनों लैपटॉप बरामद कर लिए गए हैं।
सिडकुल पुलिस के मुताबिक 14.01.2023 को देवेन्द्र पुत्र रघुवंश निवासी महादेवपुरम, सिडकुल हरिद्वार ने लिखित तहरीर देते हुए नियति रस्तौगी C/O नीरज रस्तौगी निवासी लखीमपुरखीरी यूपी पर 14.01.2023 की प्रातः 06.34 बजे ISS facility Management निकट होटल गोल्डन विलेज – महादेवपुरम के आफिस से 02 लैपटॉप चोरी किये जाने का आरोप लगाया था।
तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मु0अ0सं0 26/2023 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था। चोरी किये लैपटॉप की बरामदगी हेतु थाना सिडकुल से एक टीम गठित कर लखीमपुर खीरी रवाना किया गया। दिनांक 16.01.2023 को समय 14.10 बजे उक्त टीम द्वारा स्थान गढ़ी रोड थाना क्षेत्र फूल बेहड़ जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश से मुकदमे में नामजद महिला नियति रस्तोगी को चोरी किये गये 02 लैपटॉप के साथ पकड़ा गया। बरामद लैपटॉप की कीमत करीब 80000/रु0 है।
पुलिस टीम-
- उ0नि0 अर्जुन सिंह
- म०हे0का0 शोभा मेहता