जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में खेल महोत्सव का सांसद ने किया शुभारंभ




योगेश शर्मा.
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में बागपत खेल महोत्सव का सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने शुभारंभ किया। बागपत महोत्सव 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 11 खेल की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें जनता वेदिक डिग्री कॉलेज बड़ौत के अलावा बाबा शाहमल स्टेडियम और जोहड़ी शूटिंग रेंज शामिल हैं।

सांसद ने खेल महोत्सव का शुभारंभ मशाल जलाकर किया। मशाल को हाथ में लेकर धावक नेशनल खिलाड़ी भूपेंद्र तोमर ने ट्रैक का चक्कर लगाया। इस अवसर पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने कहा बागपत जनपद प्रदेश में ही नहीं राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है। बागपत में लगभग 2000 खिलाड़ी हैं। इस खेल महोत्सव में युवा खिलाड़ी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सांसद ने कहा मेरी सांसद निधि को भी खेलों के क्षेत्र में उपयोग किया जाए। जिससे कि हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी की आवश्यकता पूरी हो सके और वह अपने देश के लिए अपने जनपद के लिए प्रदेश के लिए खेलों के क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर सकें।

सांसद ने जनपद वासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को रूचि के अनुसार उनके क्षेत्रों में उनके अनुसार सही दिशा में आगे बढ़ने दें। बच्चा सही दिशा में चलेगा तो अच्छे राष्ट्र का निर्माण करेगा। सांसद ने कहा विश्व स्तर के भी खेल के मैदान जनपद बागपत में स्थापित किए जाएंगे। जनपद बागपत देश की राजधानी के समीप का जनपद है, यहां खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

सांसद ने कहा शरीर स्वस्थ होना चाहिए तो व्यक्ति में खेलने के प्रति उत्साह हमेशा बना रहेगा, नशे का सेवन जीवन में ना करें जो हमारे शारीरिक शरीर को खराब करता है। टीम के साथ मिलकर खेलेगा व्यक्ति तो वह खुशहाल होगा, खेल एक बहुत बड़ा कैरियर है। उन्होंने बागपत खेल प्रोत्साहन समिति की इतने भव्य कार्यक्रम को आयोजित कराए जाने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा जिला अधिकारी राज कमल यादव निरंतर खेलों के क्षेत्र में भी जनपद को अपनी अच्छी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे युवाओं में जो जनून नजर आ रहा है जिसमें आए भारी संख्या में खिलाड़ियों ने जनता वेदिक डिग्री कॉलेज के एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल टूर्नामेंट में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

जिलाधिकारी राजकमल यादव जीने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा जीवन में व्यक्ति को उत्साहित रहना चाहिए खेलों के प्रति रुचि रखनी चाहिए। जीवन में जितनी पढ़ाई जरूरी है उतने ही खेल भी जरूरी हैं। खेलों से व्यक्ति अपने एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करता है। उन्होंने कहा जीवन में खेलना जरूरी है। हार जीत खेल में महत्व नहीं रखती है जो खिलाड़ी होता है वे निरंतर खेलता है।

बागपत खेल महोत्सव शुभारंभ का संचालन कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विद्या नाथ शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी, एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी एनके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी सहित आदि अधिकारी निर्णायक कोच आदि उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *