महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर




नवीन चौहान.
उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। भाजपा हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी।

बताया जा रहा है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देर रात अपना इस्तीफा भाजपा हाईकमान को भेज दिया था। नए उपाध्यक्ष का नाम सामने आने से समर्थकों में खुशी की लहर है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *