नवीन चौहान
हरिद्वार में कोरोना प्रकोप के चलते लॉकडाउन लगा दिया गया है। बाजार बंद है और सड़के सूनी है। पुलिस जनता को चेतावनी दे रही है। कुंभ पर्व की रौनक एकाएक गायब हो गई। सब तरह सन्नाटा पसरा है। आवश्यक सेवाओं के प्रतिष्ठान खुले हुए है।
23 मार्च 2020 में कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के एक साल बाद फिर वही नजारा देखने को मिला। कोरोना संक्रमण की दूसरी स्टैज बड़े खतरनाक तेवर दिखा रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार चिंतित है। जनता की सुरक्षा सर्वोपरि बन चुकी है। ऐसे में लॉकडाउन के विकल्प का उपयोग किया गया है। हरिद्वार की यह तस्वीरे 18 अप्रैल 2021 की है। जब सूनी सड़के कोरोना प्रकोप का खौफ बयां कर रही है।