मदन कौशिक को हराना कांग्रेस के लिए मुश्किल ही नहीं नामुमकिन, यह वजह





नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हरिद्वार विधानसभा से चार बार के विधायक मदन कौशिक को हराना कांग्रेस के लिए मुश्किल ही नही नामुमकिन है। मदन कौशिक क्षेत्र की जनता के बीच खासे लोकप्रिय है। इसी के साथ मदन को अपनी विधानसभा के एक—एक परिवार के नाम तक याद है। वही दूसरी ओर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस में मदन के कद के बराबर कोई नेता नही है। कांग्रेस गुटबाजी में फंसी है। कांग्रेस के ही नेता एक दूसरे को हराने का कार्य करते है। जबकि मदन अपने वोट बैंक की मजबूती के साथ हिफाजत करते है।
साल 2002 में मदन कौशिक पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े और जीत दर्ज करके विधानसभा पहुंचे। बतौर युवा विधायक के तौर पर मदन ने खासी लो​कप्रियता अर्जित की। साल 2007 के चुनाव में दूसरी बार हरिद्वार सीट से विधायक चुने गए तो प्रदेश सरकार में मंत्री बने। मंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रदेश के विकास कार्यो को गति प्रदान की और अपनी काबलियत का लोहा मनमाया। मदन की ख्याति बढ़नी शुरू हुई तो उनही ही पार्टी के नेताओं में जलन भावना उत्पन्न हुई। लेकिन वक्त के साथ मदन का कद बढ़ता चला गया। उनका मत प्रतिशत भी बढ़ा। साल 2012 और 2017 के चुनाव में भी उनको भारी मतों से जीत मिली। दूसरी बार केबिनेट मंत्री बने और एक कुशल पार्टी प्रवक्ता के तौर पर उभरे। त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार में दूसरे नंबर की हैसियत रही और विकास कार्यो को गति मिली। हरिद्वार के जगजीतपुर को मेडिकल कॉलेज और रिंग रोड का तोहफा मदन कौशिक की देन रहा।
मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया। प्रदेश के सभी जनपदों और विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। भाजपा की नीतियों को जन—जन तक पहुंचाने का कार्य किया। लेकिन हम बात करते है हरिद्वार विधानसभा चुनाव में पांचवी बार किस्मत आजमाने तो मदन कौशिक जीत के सबसे प्रबल दावेदार है। हालांकि उनके कुछ चहेते चुनाव में नुकसान पहुंचाने का कार्य जरूर करेंगे। लेकिन मदन चुनावी प्रबंधन में माहिर है। वह चुनौतियों से घबराते नही है। चुनाव में जीत दर्ज करने का उनका अलग फार्मूला है। वैसे भी अपनी ही विधानसभा में मदन के विरोधियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है तो मदन की हाईकमान पर विश्वास भी प्रबल हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के विश्वास पर मदन पूरी तरह से खरा सोना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *