भाजपा की पहली सूची में बड़े दिग्गजों के नाम, मदन, धामी समेत किन्हें ​मिलेगा टिकट, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान.
भाजपा संगठन आज प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी कर सकता है। सभी दावेदारों की नजर इस सूची पर लगी है।

प्रदेश में दूसरे चरण में चुनाव होने है। अभी तक भाजपा ने अपनी सूची जारी नहीं की है। माना जा रहा है कि आज यह सूची जारी हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सीएम पुष्कर सिंह धामी को पार्टी हाईकमान ने कल दिल्ली बुलाया था।

पहली सूची को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हरक सिंह रावत को पार्टी से निकालने के बाद कोटद्वार सीट पर कौन नया प्रत्याशी होगा इसे लेकर भी अटकलें जारी हैं। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस सीट पर चुनाव कौन लड़ेगा यह पहले ही तय किया जा चुका है।

वहीं दूसरी और पहली सूची में पार्टी के दिग्गजों के नाम शामिल होने बताए जा रहे हैं। इनमें हरिद्वार सीट पर मदन कौशिक, खटीमा सीट पर सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम प्रमुख हैं। इनके अलावा बिशन सिंह चुफाल, धन सिंह रावत समेत कई अन्य दिग्गजों के नाम इस सूची में शामिल बताए जा रहे हैं।

चर्चा ये भी है कि अभी पार्टी एक दो दिन इस सूची को रोक भी सकता है। क्योंकि हरक सिंह रावत प्रकरण के बाद पार्टी उन विधायकों पर नजर रखे है जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे। इसीलिए पार्टी अब हर कदम फूंक फूंक कर उठाना चाह रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *