पदक जीतकर लौटी महिला जूड़ो खिलाड़ी का किया सम्मान




मेरठ।
सहारनपुर में हाल ही में संपन्न हुई सीनियर स्टेट जूडो प्रतियोगिता के 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर लौटी महिला जूड़ो खिलाड़ी का ग्रामीणों ने सम्मान किया।

भराला गांव स्थित चौधरी राजपाल सिंह जुडो एकेडमी की छात्रा कीर्ति शर्मा का गांव में जोरदार स्वागत किया गया। शुक्रवार को स्वागत सम्मान समारोह के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनिंदर विहान, राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला के भाई डॉ राजीव भारद्वाज, मांगेराम शर्मा, एकेडमी के चेयरमैन रिटायर्ड फौजी सत्येंद्र सिंह, राहुल विहान, पवन, हेमराज, राजपाल शर्मा, कृष्णपाल, मनीष सिवाच, पिंटू चौधरी, अमित मुखिया, अनिल शर्मा आदि ने कीर्ति शर्मा और उनके कोच अंशुल दयाल का फूलों की माला पहनाकर जोरदार सम्मान किया।

इस दौरान बधाई देते हुए प्रोत्साहन राशि प्रदान की, कोच अंशुल दयाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 जिलों की टीमों ने भाग लिया था और प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी को हुआ था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *