नवीन चौहान
शनिवर को विश्वविद्यालय मुख्यालय बादशाहीथौल में उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 पीताम्बर प्रसाद ध्यानी से वार्ता की गयी। डा0 ध्यानी द्वारा उच्च शिक्षा मंत्री को विश्वविद्यालय की रूप रेखा से अवगत कराया गया तथा वर्तमान में विश्वविद्यालय द्वारा कोविड 19 के दृष्टिगत परीक्षा से सम्बन्धित समस्त बिन्दुओं के बारे में अवगत कराया गया।
कुलपति डाॅ0 पी0पी0 ध्यानी ने विश्वविद्यालय हित में रखे कई अहम मुद्दे
डा0 ध्यानी द्वारा प्रमुखता से मा0 मंत्री जी को अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय में स्थाई मैनपावर तथा संसाधनों की अत्यन्त कमी के कारण समिति संसाधनों, मात्र 06 अधिकारियों, के द्वारा ही सम्पूर्ण कार्यो का सुचारू रूप से सम्पादन किया जा रहा है। जिस पर उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा सराहना व्यक्त की गयी और विश्वविद्यालय को मजबूत बनाने हेतु शासन द्वारा पूर्ण सहायोग दिये जाने का पूरा भरोसा दिलाया गया। साथ ही साथ मंत्री जी द्वारा कई अहम बिन्दुओं के निस्तारण हेतु शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर भी वार्ता की गयी। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में कतिपय कारणों के कारण जिन कर्मचारियों की सेवायें समाप्त की गयी इस सम्बन्ध में भी मंत्री जी द्वारा कुलपति डा0 पी0पी0ध्यानी एवं उपकुलसचिव दिनेश चन्द्रा से विचार विमर्श किया गया।
उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत द्वारा कुलपति डा0 पीताम्बर प्रसाद ध्यानी को उनके द्वारा इतने अल्प समय में विश्वविद्यालय हित में और इसको उत्कृष्ट बनाने हेतु किये गये कार्यो की भी भूरि-भूरि प्रसन्नता की गयी। मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के उपकुसचिव दिनेश चन्द्रा, मुख्य वित्त अधिकारी स्मृति खंडूडी, सहायक परीक्षा नियत्रंक डा0 बी0एल0आर्य, प्र0 मान्यता डा0 एस0डी0 नौटियाल, प्र0 निजी सचिव कुलपति कुलदीप सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।