पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात, प्रदेश में सियासी चर्चाएं तेज




नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने शिष्टाचार भेंट की। वहीं दूसरी ओर विजय बहुगुणा के अचानक दिल्ली से उत्तराखंड आने पर सियासी चर्चाएं तेज हो गए हैं।
सियासी गलियारों में चर्चा है कि कहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए नेता वापस कांग्रेस में तो नहीं जा रहे या​ फिर वह भाजपा में अपने आपको असहज महसूस कर नई पार्टी बना रहे हैं। बतादें इससे पहले हरक सिंह रावत और MLA उमेश शर्मा काउ को लेकर चर्चा चली थी कि दोनों भाजपा छोड़ रहे हैं लेकिन दोनों ने ही इन चर्चाओं पर यह कहकर विराम लगा दिया था कि ऐसा कुछ नहीं है।
वहीं इस समय अचानक विजय बहुगुणा के उत्तराखंड पहुंचने पर एक बार फिर से इस तरह की चर्चाएं तेज हो गई है। हालांकि विजय बहुगुणा ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है, उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद लगाव है। भाजपा सरकार प्रदेश का विकास कर रही है। हम एकजुटता के साथ पार्टी को और मजबूत करते हुए चुनाव लड़ेंगे। विजय बहुगुणा ने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल से भी मुलाकात की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *