योगेश शर्मा।
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा एवं अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य श्यामल कुमार ने संयुक्त रूप से नगर पालिका एवं एसएस कार्यालय रोशनाबाद हरिद्वार का निरीक्षण किया और वरिष्ठ अधिकारीयो के साथ बैठक की। इस दौरान अनुसूचित जाति के व्यक्तियों से सम्बंधित मामलों की जांच की गई।
वहीं नगर आयुक्त कार्यालय में निरीक्षण के दौरान अनिमियत्ता पाई गई। नेपाल सिंह सभासद ने नगर पालिका द्वारा बजट नहीं दिए जाने पर रोष व्यक्त किया। अधिकारीयों पर आरोप लगाया कि अनुसूचित जाति के सभासदों को ही बजट नहीं दिया जाता और न ही कोई अधिकारी बात सुनने को राजी होता है। वहीं अनुसूचित जाति के व्यक्तियों के 2884 आवास आवेदनों में मात्र 3 आवास दिए जाने पर जल्द अभिलेखों की पुष्टि करते हुऐ बाकी बचे पात्र व्यक्तियों को आवास जल्द आवास आवंटित किए जाने की बात सामने रखी गईं
अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पीसी गोरखा द्वारा नगर निगम हरिद्वार पहुंचकर नगर निगम के अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के संबंध में बैठक ली। बैठक में यूनियन के पदाधिकारी को भी बुलाया गया जिसमें मुख्य रुप से राजेंद्र श्रमिक, प्रवीण तेश्वर, अखिलेश, अमन, आत्माराम बेनीवाल आदि संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कर्मचारियों की लम्बित चली आ रही मांगों को उपाध्यक्ष के समक्ष रखा। जिसमें मुख्य रुप से लगभग 20 वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण किये जाने, उत्तराखंड बनने से पूर्व के कर्मचारियों के लगभग ढाई हजार पदों को बहाल किये जाने, कर्मचारियों की सीधी भर्ती किये जाने, संविदा एवं स्थाई कर्मचारी के मृतक आश्रित के पदों पर आश्रितों को नियुक्ति दिये जाने, मलकानी कमेटी की संतुष्टि पर बने सफाई कर्मचारियों के आवासों का मालिकाना अधिकार दिये जाने के अलावा शहर का क्षेत्रफल अधिक बढ़ गया है कर्मचारियों की संख्या कम है जिस कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है कर्मचारियों की भर्ती की जाए आदि समस्याओं को उपाध्यक्ष एवं सदस्य के समक्ष रखां
एसपी कार्यालय में बैठक के दौरान जनपद में 12 प्रकरणों में अनुसूचित जाति उत्पीडन मामले में अनुदान राशि नहीे मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी को जल्द अनुदान राशि उपलब्ध करने के निर्देश दिए इस दौरान नगर आयुक्त दयानद सरस्वती, एसपी ग्रामीण स्वपन सिंह, एसपी क्राइम रेखा यादव, डीएसपी बीएस चौहान, सीओ ज्वालापुर, पुलिस प्रशासन अधिकारी गण उपस्थित रहे।