नशे के सौदागर को 10 लाख कीमत की अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार




विजय सक्सेना.
नशे के विरुद्ध उधमसिंह नगर पुलिस ने एक सप्ताह के अन्दर तीसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 किलो 54 ग्राम अवैध चरस के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष थाना गदरपुर के निकट पर्यवेक्षण में थाना गदरपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.11.2022 को देर सायं 22.40 बजे गुलरभोज रोड अण्डर पास के पास से अभियुक्त अर्जुन सिहं पुत्र नन्हे सिंह निवासी कूल्हा न0 02, थाना दिनेशपुर जिला ऊधम सिंह नगर से चेकिंग के दौरान उसके कब्जे की स्कूटी रजिस्ट्रेशन नंबर UK 06 BC 8746 से 1 किलो 054 ग्राम नाजायज चरस बरामद की।

अभियुक्त अर्जुन सिंह उपरोक्त को 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना गदरपुर में एफआईआर नंबर 294/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। बरामदा चरस का अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य लगभग 10 लाख रूपये है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे मे अन्य थानो से जानकारी की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *