मंडल मंत्री नीतू चौहान ने वार्ड 48 में घर घर जाकर किया जनसंपर्क




नवीन चौहान.
भाजपा रानीपुर चौक बाजार मंडल मंत्री नीतू चौहान ने रानीपुर विधानसभा के वार्ड 48 में घर घर भाजपा, हर घर भाजपा अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अभियान में हिस्सा लिया।

इस दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की सरकार के अनेकों कार्य के बारे में जानकारी दी। मंडल मंत्री नीतू चौहान ने क्षेत्र की महिलाओं को बताया विधायक आदेश चौहान ने रानीपुर विधानसभा में क्या क्या विकास कार्य कराएं और अन्य विकास कार्य भी बहुत तेजी से कराये जा रहे हैं।

बताया कि क्षेत्र के लिए बहुत सारी योजनाएं आने वाली हैं, जिसका लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। मुख्यमंत्री व विधायक द्वारा लगातार आर्थिक सहायता का चेक वितरण कराये जा रहे हैं।

संपर्क अभियान के दौरान रानीपुर की सभी माताएं वह बहनों ने उत्साहित होकर अपने घरों पर स्टीकर, झंडे लगवाए। सभी माताओं बहनों ने कहा हर हर मोदी, घर घर मोदी, जय भाजपा तय भाजपा। इस दौरान सरिता पांडे नेहा कश्यप उर्मिला चौहान आदि शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *