महिला के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा, तीन गिरफ्तार




नवीन चौहान.
थाना कनखल पुलिस ने महिला के साथ हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 16 नवंबर को जगजीतपुर निवासी अनीता ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि अज्ञात स्कूटी सवार व्यक्तियों ने उसके कानों पर झपट्टा मारकर कानों से दो सोने के कुंडल छीन लिए थे।

इस संबंध में थाना कनखल में मु0अ0सं0 430 /21 धारा 356,379, भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना प्रभारी चौकी उपनिरीक्षक हेमेंद्र गंगवार के सुपुर्द की गई।

उक्त घटना के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना हाजा पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम के अथक प्रयासों के द्वारा घटनास्थल से लेकर कैमरों का गहन अध्ययन करने पर निम्न अभियुक्त गणों के हुलिया और नाम पते की जानकारी हुई पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम करते हुए दिनांक 19.11.2021 को उक्त घटना का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्त गणों को मय चोरी किए सोने के कुंडल के साथ खोकरा तिराहा जमालपुर समय 19:45 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्री हेमेंद्र गंगवार, उपनिरीक्षक अजय कृष्ण, कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल पप्पू कश्यप, कांस्टेबल भरत, कांस्टेबल बलवंत शामिल रहे।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम सचिन कश्यप पुत्र ओमपाल पल्लवपुरम फेस वन थाना पल्लवपुरम मेरठ, अजय कुमार पुत्र महेंद्र सिंह मुखिया गली थाना कोतवाली नगर हरिद्वार और शिवम सोनी पुत्र अशोक सोनी निवासी मकान नंबर 226 राम नगर गली नंबर 2 थाना कंकरखेड़ा मेरठ बताए गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *