कांग्रेस की किसान पंचायत में पहुंचे नेता​, केंद्र सरकार पर साध रहे निशाना




संजीव शर्मा.
कांग्रेस की आज मुजफ्फरनगर में किसान पंचायत है। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून बिलों के विरोध में यह किसान पंचायत आहूत की गई है। इसमें प्रियंका गांधी वाड्रा किसानों को संबोधित करेंगी।

इस किसान पंचायत में हरियाणा के बॉक्सर बिजेंद्र सिंह भी पहुंचे। अन्य वक्ता भी भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। पंचायत स्थल पर अभी किसानों के आने का सिलसिला जारी है। किसान नेता इमरान मसूद भी पंचायत स्थल पर पहुंच चुके हैं।

जल्द ही प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की बात कही जा रही है। कुछ देर पहले ही प्रियंका गांधी का काफिला मोदीपुरम सिवाया टोल प्लाजा से मुजफ्फरनगर की ओर निकला है। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा कि में आपसे मन की बात नहीं करूंगा क्योंकि मन की बात पर प्रधानमंत्री की ने कब्जा किया हुआ है । जो महाभारत रामायण और गीता में लिखा है वो आज हमारे देश की राजनीति में हो रहा है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *