स्पा सेंटरों की आड़ में हो रहे अनैतिक कार्यों को रोकने के लिए सीएम ने दिये ये निर्देश




नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्पासेंटरों में महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक ठोस गाइडलाइंस तैयन करने के निर्देश दिये। उन्होंने यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

बैठक में राज्य में संचालित स्पासेंटरों हेतु महिला सुरक्षा की दृष्टि से एक ठोस गाइडलाइन्स बनाने के निर्देश दिये गए। जिसके तहत अनिवार्य रूप से सीसीटीवी लगाने, आगुन्तकों का रिकार्ड रजिस्टर रखे जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही हर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में महिला सेल गठित किये जाने के नियम का अनिवार्य रूप पालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देश जारी किए गए।  

सरकारी विभागों के सन्दर्भ में महिला सेल गठन को सम्बन्धित उच्च अधिकारी की एसीआर से जोड़ने की बात कही गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला शिकायतों से सम्बन्धित शी बॉक्स के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार पर बल देने की बात कही।

गौरतलब है कि शी बॉक्स (सेक्सुअलहरेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक बॉक्स) प्रत्येक महिला चाहे वह संगठित क्षेत्र या असंगठित क्षेत्र में कार्यरत है, को यौन उत्पीड़न से सम्बन्धित शिकायतों के त्वरित पंजीकरण एवंनिवारण हेतु सिंगल विण्डों सिस्टम की व्यवस्था है। राज्य में हाल ही में घटितदुभाग्यपूर्ण महिला प्रकरणों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन्हें केस स्टडी के रूप में लेकर गहन अध्ययन कर व्यवस्थाओं में प्रभावी सुधार की बात कही।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने महिला सशक्तीकरण के साथ हीसुरक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। उन्होंने महिलाओं हेतु सुरक्षामानकों को व्यवहारिक, प्रभावी तथा ठोस बनाये जाने की अपेक्षा की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *