नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने वाला भाई गिरफ्तार




नवीन चौहान.
अपनी सगी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ उसकी मां ने ही पुलिस में शिकायत की थी।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 02/05/2022 को झनकईया निवासी एक महिला ने थाने आकर एक प्रार्थना दिया कि उसका पुत्र अपनी सगी नाबालिंग पुत्री के साथ विगत लम्बे समय से छेड़छाड व दुष्कर्म कर रहा है। यह भी बताया कि आरोपी वादिनी व पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा हैं।

वादिनी की इस तहरीर पर थाना हाजा पर मु०अ०सं० 37/2022 धारा 376/506 आईपीसी 3/4/9/10 पोक्सो एक्ट बनाम XYZ पंजीकृत कर विवेचना आदेशानुसार उच्चाधिकारीगणों के महिला एसआई सुप्रिया नेगी के सुपुर्द की गयी। विवेचक द्वारा वादिनी व पीडिता के बयान दर्ज कर तत्काल नाबालिंग पीडिता का मेडीकल परीक्षण कराया गया।

थाना स्थानीय से तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार किये जाने हेतु टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा दिनांक 02/05/2022 की सायं अभियुक्त को लोहियाहेड़ रोड़ शहीद गोविन्द सिंह ऐरी द्वार थाना झनकईया जनपद ऊधम सिंह नगर से गिरफ्तार किया गया हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *