हरिद्वार आने से पहले देख ले ये ट्रैफिक प्लान, शहर की ओर आने वाले रूटों पर लागू हुआ डायवर्जन




नवीन चौहान.
हरिद्वार जिला प्रशासन ने कुंभ के चलते शहर में ट्रैफिक प्लान लागू किया है। यह ट्रैफिक प्लान शाही स्नान से पहले 8 अप्रैल को लागू होगा और 15 अप्रैल तक लागू रहेगा। ऐसे में हरिद्वार शहर और कुंभ आने वालों को ट्रैफिक प्लान पर जरूर एक नजर डालनी चाहिए, ताकि परेशानी से बचा जा सके। ये है 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक हरिद्वार क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रैफिक प्लान —

01- स्नान पर्व पर पंजाब – हरियाणा – सहारनपुर की ओर से आने – जाने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था

आने का मार्ग- सहारनपुर -इमलीखेड़ा -धनोरी – पीपल तिराहा – सलेमपुर तिराहा – सिडकुल मार्ग – किर्बी चोक – चिन्मय कालेज -पीठ बाज़ार पार्किंग/धीरवाली पार्किंग
जाने का मार्ग – शिवालिक नगर – सलेमपुर तिराहा -बी0एच0ई 0एल0 तिराहा- रूडकी बाईपास/रुड़की शहर

02- स्नान पर्व पर नजीबाबाद – कोटद्वार – नैनीताल की ओर से आने – जाने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था

आने का मार्ग – नजीबाबाद/कोटद्वार/नैनीताल – कांगडी – 4.2 कि0मी0 – गौरीशंकर / नीलधारा पार्किंग

जाने का मार्ग – गौरीशंकर / नीलधारा पार्किंग – हनुमान मंदिर रैंप – चंडी चौक – नजीबाबाद

03 – स्नान पर्व पर दिल्ली – मेरठ – मुजफ्फरनगर की ओर से आने – जाने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था

हल्के वाहनों के आने का मार्ग – दिल्ली- मेरठ- फलौदा -पुरकाजी -लक्सर- जगजीतपुर – शनिदेव मंदिर चौक – दक्ष पार्किंग/जगजीतपुर पार्किंग।
बड़े वाहनों के आने का मार्ग- दिल्ली -मेरठ मु0नगर मंगलोर -नगला इमारती- लैंडोरा -लक्सर -जगजीतपुर- दक्ष पार्किंग/जगजीतपुर पार्किंग

जाने का मार्ग – दक्ष पार्किंग – सिंहद्वार – रा0 राजमार्ग 334 – COER कॉलेज – रूडकी बाईपास/रुड़की शहर

04 – स्नान पर्व पर देहरादून – ऋषिकेश – गढवाल की ओर से आने – जाने वाले वाहनो की पार्किंग व्यवस्था

आने का मार्ग – नेपाली फार्म – हरिपुर कलां से छोटे वाहन दूधियाबंध पार्किंग/सप्त सरोवर पार्किंग/शन्तिकुञ् पार्किंग
रोडवेज बस – दूधाधारी चोक मेंगो होटल से यूटर्न मोतीचूर पार्किंग
प्राईवेट बस – दूधाधारी चोक – RTO चोक – दूधाधारी पार्किंग

जाने का मार्ग – दूधाधारी पार्किंग /सप्तऋषि पार्किंग/शान्तिकुञ् पार्किंग – मोतीचूर पार्किंग से पुरानी सप्तऋषि पुलिस चौकी से फ्लाईओवर के ऊपर से

05- भारी वाहन- 08 अप्रैल शाम से 15 अप्रैल तक हरिद्वार क्षेत्र में रहेगा भारी वाहनों में पूर्ण प्रतिबंध



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *