भाजपा ने विकास के साथ महिलाओं को सुरक्षा भी दी: सुनीता बालियान




मेरठ।
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान की पत्नी डा. सुनीता बालियान ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों ने देश-प्रदेश के साथ ही क्षेत्र में विकास किया है। मुजफ्फरनगर क्षेत्र को क्राइम कैपिटल के नाम से जाना जाता था लेकिन कानून व्यवस्था सुधार करके भाजपा सरकार ने तीन नए हाईवे के साथ विकास कर नई पहचान बनायी है।

डॉ सुनीता बालियान ने कहा कि भाजपा की ताकत महिलाओं का समर्थन है, सभी वर्ग की महिलाएं भाजपा राज में सुरक्षित है। कड़ाके की ठंड के बीच केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान के मुजफ्फरनगर स्थित एटूजेड कॉलोनी के आवास पर महिलाओं के साथ चाय पर चर्चा करते हुए डॉ. सुनीता बालियान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उसी तरह से जीत दिलानी है जिस तरह से 2014 और 2019 के चुनाव में दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि महिलाएं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं। इसमें भाजपा महिला मोर्चा की भूमिका अहम रहेगी। इस अवसर पर महिला वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह लोकसभा के पिछले दो चुनावों में भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीते हैं उसी तरह से तीसरी बार भी 2024 में मुजफ्फरनगर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर दिल्ली लोकसभा में भेजेंगे।

चाय पर चर्चा में भाजपा की वरिष्ठ महिला नेत्री महेशो चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता सैनी, एकता गुप्ता, रेनू गर्ग, अंजली चौधरी, साधना सिंघल, गीता जैन, बबीता गुप्ता, शालिनी शर्मा, सुनीता शर्मा, संतोष शर्मा, नीरज गौतम, लक्ष्मी धीमान, दुलारी मित्तल, अंजू बाटला, श्वेता कौशिक, नमिता जौहरी, अंजना शर्मा, बॉबी सिंह बबली, नीलम धींगरा, सीमा गोस्वामी के साथ ही भाजपा महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रही।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *