नेपाल की 6 दिल्ली की 3 युवतियां खिला रही थी कसीनो में जुआ, मास्टर माइंड में एक देहरादून का




नवीन चौहान.
स्वॉट टीम ने होटल में चल रहे कसीनो का खुलासा करते हुए 9 महिलाओं समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 युवती नेपाल की रहने वाली है जबकि 3 दिल्ली की रहने वाली हैं। ये सभी गोवा में काम कर रही हैं और आयोजक के कहने पर इधर उधर जाती हैं। इनके कब्जे से 7 लाख 58 हजार रूपये नकद बरामद हुए हैं।

मेरठ जिले की स्वॉट टीम ने रविवार को होटल ओक्ट्री में छापेमारी कर यहां चल रहे कसीनो का खुलासा किया था। यहां से 34 युवक और 9 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक कपिल पुत्र टेकचन्द नि0 678 नेहरु कुटिया कबीर बस्ती मल्का गंज थाना सब्जी मण्डी दिल्ली, पीयूष गर्ग पुत्र ईश्वर चन्द गर्ग नि0 शिमला बाईपास रोड दून इन्कलेव देहरादून (उत्तराखण्ड), रवि पुत्र गुलाब सिंह नि0 शास्त्री पार्क 78बी दिल्ली मुख्य रुप से जुआ खेलने व खिलाने का कार्य करते हैं।

ये लोग पार्टी के नाम पर अधिक दामों में होटल/रिसोर्ट बुक कर लेते हैं। इन लोगों के द्वारा ओक्ट्री मैरिज होम/ होटल को इनके मालिक नितिन पुत्र विक्रम सिंह नि0 अग्रवाल मण्डी टटीरी बागपत हाल पता मीत नगर दिल्ली व अरविन्द कुमार पुत्र सहेन्द्र पाल सिंह नि0 ग्राम सिंभालका शामली से बुक किया गया था। इन्होंने इस ईवेन्ट का नाम Delhi event club teen patti & jhandu enjoy luck & fun 15-16-17 July 5 star arrangement dance party unlimited food & snacks best music fun masti & many more दिया था।

इसके साथ साथ जानकारी यह आयी है कि इन लोगों के द्वारा संजीवनी रिसोर्ट देहरादून व गोआ में भी ईवेन्ट कराये गये हैं। ये लोग अधिकतर नगद में लेन देन का काम करते हैं। ये लोग 50-100 रुपये के कूपन/चिप्स रखते हैं। उनको हार जीत में लगाते हैं। उसके बाद ये लोग एक से तीन दिन पार्टी करने व जुआ खेलने के बाद कूपन/चिप्स एकत्रित करते है और उनका भुगतान पाँच प्रतिशत काट कर जो जितने कूपन/चिप्स देता है उसे नगद भुगतान कर देते हैं।

पुलिस के मुताबिक यह अलग-अलग शहरों में पार्टियाँ करते हैं। मेरठ में ये पहली बार पार्टी करने/जुआ खेलने के लिये ओक्ट्री फार्म हाउस में एकत्रित हुए थे। इसमें जो महिलाएं हैं वो खुद भी जुआ खेलती हैं और इनको कूपन/ चिप्स सर्व करती है। इसमें से 06 नेपाल की रहने वाली है तथा तीन दिल्ली की रहने वाली है, जो गोआ में रह कर वर्तमान में काम कर रही हैं। महिलाओं के द्वारा ऐसी पार्टियों में लगातार कपिल आयोजन कर्ता द्वारा बुलाकर कार्य कराया जा रहा है। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ओक्ट्री मैरिज होम में छापा मारकर इन लोगों से उपरोक्त सामान व नगदी बरामद की गयी और 34 पुरुष व 09 महिलाओं को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *