महिलाओं ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण की




हरिद्वार। भाजपा सप्तऋषि मण्डल द्वारा मेयर कार्यालय पर नगर विधायक मदन कौशिक व मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष गौमती मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष कामनी सडाना व महामंत्री विनित जौली, रवि जैसल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा की सदस्यता लेने वाली महिलाओं का फूल मालायें पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ब्रह्मपुरी व झलकारी बस्ती की दर्जनों महिलाओं भाजपा में आस्था जताते हुए सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि लगातार पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर महिलायें भाजपा में बड़ी संख्या में सम्मिलित हो रही है। ब्रह्मपुरी व झलकारी बस्ती की विभिन्न समस्याओं को हल करने के प्रयास पूर्व से ही किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिलाओं के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करा रहे हैं। लगातार मलीन बस्तियों, काॅलोनियों की समस्याओं का निस्तारण भाजपा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं को शुभकामनायें दी। सप्तऋषि मण्डल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने का कि कांग्रेेस पार्टी की जनविरोधी नीतियों केे चलते प्रदेश का विकास अवरुद्ध हो चुका है। मात्र झूठे आश्वासन देकर जनता को छलने का काम किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर भाजपा की सरकार बनेगी। महिला मण्डल अध्यक्ष गौमती मिश्रा ने कहा कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को जड़ से समाप्त किया जायेगा। उन्होंने सम्मिलित महिलाओं को पार्टी हित में कार्य किये जाने पर बल दिया और कहा कि घर-घर भाजपा की नीतियों से महिलाओं को अवगत कराये। महामंत्री विनित जौली, रवि जैसल ने संयुक्त बयान में कहा कि युवा वर्ग पार्टी से लगाव रख रहा है। लगातार युवा वर्ग पार्टी में सम्मिलित होकर आस्था जताता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीति रितियों को प्रचारित प्रसारित करने में जुट जाये। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नगर विधायक समूचे हरिद्वार का विकास पूर्व से करते चले आ रहे हैं। मलीन बस्तियों एवं काॅलोनियों में बिजली पानी व सड़कों की व्यवस्थाओं को भी लागू किया जा रहा है। सदस्यता लेने वाली महिाओं में लक्की, पूनम, लीला देवी, बबीता, किरन देवी, सरोज, लल्ली देवी, मुन्नी देवी, नीलम ठाकुर, सुनीता, मालती, विमला देवी आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *