उत्तराखंड पुलिस लगा रही पूरा दमखम, कप्तान भर रहे जोश




नवीन चौहान
कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस के जवान पूरा दमखम लगा रहे है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी पुलिसकर्मियों में जोश भर रहे है। पुलिस कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था में पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई पड़ रही है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। जबकि स्थानीय लोगों की समस्याओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।


महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान भोले नाथ को जल चढ़ाने के लिए पवित्र गंगाजल लेने के भारी संख्या में शिवभक्तों का जन सैलाब उमड़ गया है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा,पंजाब और राजस्थान  के अलावा कई और राज्यों से कांवड़िए हरिद्वार पहुंच रहे है। इसी के साथ गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे है। अभी तक करीब ढाई करोड़ से अधिक कांवडिये अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके है। हरिद्वार पहुंचने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा का सबसे अधिक दायित्व एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के कंधों पर है। एसएसपी जिम्मेदारी का निर्वहन बखूवी कर रहे है। पुलिस सभी मोर्चो पर पूरी तरह से अलर्ट दिखाई पड़ रही है। एसएसपी खुद सड़कों पर ही मोर्चा संभाले हुूए है। वही पुलिस की व्यवस्थाओं से स्थानीय नागरिक भी बेहद खुश नजर आ रहे है। कनखल निवासी सोनी चौहान ने बताया कि रानीपुर मोड़ चंद्राचार्य चौक आने के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नही हुई। वही अंबेडकरनगर निवासी हरप्रीत सिंह ने बताया कि सामान्य दिनों की तरह ही यातायात व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस की योजना सफल साबित हुई। वही एसपी यातायात मंजूनाथ टीसी यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पल—पल की अपडेट ले रहे है।

Watch “हरिद्वार में कावड़ यात्रा सकुशल जारी, पुलिस अलर्ट” on YouTube



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *