महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर दे विशेष ध्यान: आईपीएस अशोक कुमार




आईपीएस अशोक कुमार बोले महिलाओं की सुरक्षा के प्रति रहें सजग
सोनी चौहान
आईपीएस अशोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में महिलाओं की सुरक्षा को ​लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में उत्तराखण्ड पुलिस एवं श्रम, स्वास्थ, औद्योगिकी, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

आईपीएस अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग ने महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, घटित अपराधों के अनावरण के लिए सभी सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों की रोकथाम एवं घटित अपराधों में शीघ्र कार्यवाही किए जाने के लिए महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं कल्याण से संबंधित सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर से पूर्ण प्रयास किए जाते हैं। परंतु संबंधित विभागों के आपस में समन्वय न होने के कारण अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। इस संबंध में सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है। इस संबंध में पूर्व गोष्ठियों में भी कई बार संबंधित विभागों को आपसी समन्वय किए जाने पर चर्चा हुई है। परंतु उल्लेखित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाए हैं। इसी के दृष्टिगत पुलिस विभाग ने पहली बार महिला सुरक्षा से सम्बन्धित सभी विभागों को एक मंच पर लाने की पहल प्रारंभ की जा रही है। यदि सभी संबंधित विभागों द्वारा आपसी समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना तैयार की जाए तो महिला अपराधों की रोकथाम व अपराध पीड़ित महिलाओं को सहायता/पुनर्वास प्रदान किए जाने में त्वरित सहायता मिल सकती है।


अशोक कुमार ने सभी सम्बन्धित विभागों से आपसी समन्वय के लिए राज्य एवं जनपद स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाने की अपील की। जिससे समय समय पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा सके। गोष्ठी में सम्बन्धित विभागों द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों एवं उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *