हरकी पैड़ी पुलिस ने बचाई एक लड़की की जिंदगी, पहुंची थी सुसाइड करने




नवीन चौहान
घर से नाराज होकर एक लड़की आत्महत्या करने का इरादा लेकर हरकी पैड़ी पहुंच गई। लड़की गंगा में कूदकर छलांग लगा ही रही थी कि मौके पर तैनात पुलिस ने इरादे भांप लिए। पुलिस लड़की को समझाते हुए हरकी पैड़ी चौकी पर लेकर आ गई। पुलिस ने लड़की को नाश्ता कराया और आत्महत्या करने की वजह पूछी। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ना चाहती है। लेकिन परिजन शादी करने की जिदद पर अड़े है। इसी के चलते उसने जिंदगी खत्म करने की ठान ली है। पुलिस ने लड़की के परिजनों का पता पूछने के बाद यूपी पुलिस से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों की सुपुर्दगी में लड़की को दे दिया है।घटना शुक्रवार सुबह की है।
हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अजय शाह सुबह 11:30 बजे सुभाष घाट की तरह चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक लडक़ी जिसकी उम्र करीब 23 वर्ष है पर नजर गई। वह लड़की सुभाष घाट से गंगा मैं कूदने का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने तत्काल फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने से पता चला के उसका नाम बदला हुआ नाम सोनिया है। जो थाना यूपी के मुज्जफरनगर थाना भोपा की रहने वाली हैं। पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने घर से नाराज़ होकर हरिद्वार आ गयी है। पुलिस ने लड़की की बात को तस्दीक करने के लिए भोपा थाने की पुलिस से संपर्क किया। भोपा पुलिस से पता चला कि लड़की लापता है। जब फोटो भेजा गया तो उसकी पहचान हो गई और परिजनों का भी पता चल गया। इसके बाद लड़की ने जो खुलासा किया वो बेहद चौंकाने वाला था। लड़की ने बताया कि वह एमकॉम कर रही है। जबकि उसके परिजनों उसकी जबरन शादी कराने को आमादा है। इस बात को लेकर घर में क्लेश होता है। उसने अपना जीवन समाप्त करने की ठान ली है। पुलिस ने लड़की को काफी देर तक समझाया। कुछ घंटे बाद लड़की के परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को भी लड़की की मनोदशा की जानकारी दी और उसे प्यार से रखने की सलाह दी। जिसके बाद लड़की को परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया है। लड़की के जीवन से सरोकार रखते हुए उसकी पहचान को छिपाया गया है। नाम भी काल्पनिक दिया गया है। लड़की का जीवन बचाने में हरकी पैड़ी चौकी इंचार्ज अजय शाह और कांस्टेबल विजय पाल और दीपक ने सराहनीय भूमिका निभाई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *