भारत की इन हस्तियों ने स्वामी सत्यमित्रानंद जी को अर्पित किए श्रद्धासुमन




नवीन चौहान
भारत माता मंदिर के संस्थापक और विश्व में भारतीय धर्म और संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाले भारत माता के सच्चे सपूत स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए भारत के तमाम वीवीआईपी का जमाबड़ा हरिद्वार में लगा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशं​क और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत कई नामी गिरामी संत और गणमान्य हस्तियां वहां पहुंची।

भारत माता जनहित ट्रस्ट के संस्थापक पदमविभूषण स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि जी महाराज के ब्रहमलीन होने के बड़ी संख्या में संत समाज व देश विदेश से हजारों की संख्या में उनके अनुयायी उन्हे श्रद्धांजलि देने भारत माता ट्रस्ट राघव कुटीर हरीपुर कला स्थित आश्रम पहुंचे। सनातन संस्कृति के प्रचारक स्वामी सत्यमित्रानंद जी महाराज लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जहां वह चिकित्सकों की देखरेख में ही आश्रम में थे। उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, कैबीनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक,विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र अग्रवाल,केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, मेयर श्रीमती अनीता शर्मा,पूर्व मेयर मनोज गर्ग,विश्व हिन्दु परिषद के अनेक कार्यकर्ता,राष्ट्र स्वयं सेवक संघ के प्रचारक युद्ववीर आदि ने महन्त स्वामी सत्यमित्रा नन्द गिरि जी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सभी ने भू समाधि स्थल पर पुष्पाजंली अर्पित की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *