एसएसपी दून अरूण मोहन जोशी का मादक पदार्थो के तस्करों पर शिकंजा




नवीन चौहान
एसएसपी देहरादून अरूण मोहन जोशी ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। उनके निर्देशन पर जनपद देहरादून पुलिस ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों को जेल भेज रही है। पुलिस की कार्रवाई के बाद तस्करों में दहशत का माहौल है। इसी क्रम में जनपद देहरादून की क्लमेनटाउन पुलिस 7 kg अवैध गांजे के साथ 4 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया। 45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 10 लीटर कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक शराब तस्कर को विकासनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शातिर तस्कर को सहसपुर पुलिस ने दबोचा। 04 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ रायपुर पुलिस ने 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। 8.1 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 शातिर अभियुक्त को नेहरु कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार किया। 40 (चालीस) लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *